Thursday, 19 April 2018

निर्माता रमेश नैयर की बहुचर्चित भोजपुरी फ़िल्म हल्फा मचाके गइल का रिलीज डेट फाइनल




निर्माता रमेश नैयर की बहुचर्चित भोजपुरी फ़िल्म हल्फा मचाके गइल का रिलीज डेट फाइनल हो गया।यह फ़िल्म बिहार और झारखंड में 25 मई को एक साथ रिलीज हो रही है।इस फिल्म में राघव नैयर को बतौर हीरो लांच किया जारहा है।बिहार में इस फ़िल्म को खुशी फिल्म्स के सुबोध जी रिलीज कर रहे हैं जबकि मुंबई में इस फ़िल्म को शरद जोशी जी रिलीज कर रहे हैं।प्रेमांशु सिंह निर्देशित इस फ़िल्म में हिंदी फिल्मों,टेलीविजन और भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े अभिनेता अभिनेत्री नजर आएंगे।इस फ़िल्म के प्रमोशन के लिए हिंदी सिनेमा के कई बड़े स्टार बिहार जारहे हैं।इस फ़िल्म हल्फा मचाके गइल का संगीत अभय सिन्हा जी की कंपनी याशी म्यूजिक ने पिछले दिनों जारी किया।इस फ़िल्म के मुहूर्त पर राघव को बधाई देने गोविंदा जी आये थे जबकि म्यूजिक रिलीज पर द क्लब में आयोजित पार्टी में अब्बास मस्तान जी के हाथों इस फ़िल्म का म्यूजिक रिलीज हुआ।इस अवसर पर सुनील शेट्टी,पायल रोहतगी,प्रेमचोपडा,रजा मुराद, राखी सावंत,सुनील पाल आदि भी मौजूद थे।माना जा रहा है कि हिंदी सिनेमा के कई बड़े स्टार और फ़िल्म की पूरी टीम फ़िल्म के प्रदर्शन से कुछ दिन पहले ही बिहार पहुंच रही है।

न्यूज़: शशिकांत सिंह। 

Friday, 23 March 2018

खेशारीलाल यादव की फिल्म दिवानापन के प्रोड्युसर संजय गुप्ता को हुआ ५० लाख का नुकसान



मैं बार बार कह रहा हूं कि आप किसी भी भोजपुरी सुपरस्टार को लेकर फिल्म बनायेंगे आपको तीस से ४० लाख रुपये का नुकसान होना तय है। मगर नये निर्माताओं को झांसा देकर यह कहते हुये फंसा दिया जारहा है कि आप फंला सुपरस्टार को लिजिये आपको टेबल पर प्राफिट है। नये प्रोड्युसर भी यह सोचकर फिल्म बनाने लगते हैं कि चलो प्राफिट नहीं मूल पूंजी भी निकल जाये तो बहुत है। भोजपुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव को लेकर बनी फिल्म दिवानापन के प्रोड्युसर संजय गुप्ता को भी इसी तरह का झांसा दिया गया कि आप खेशारीलाल यादव को लेकर फिल्म बनाईये। फ़िल्म एक करोड़ दस लाख में बनेगी और टेबल पर एक करोड़ तीस लाख की रिकवरी होगी। मगर हुआ उल्टा। यह फिल्म बनी डेढ़ करोड़ में और संजय गुप्ता का लगभग पचास लाख का नुकसान हुआ है। इतना बड़ा झटका खाकर संजय गुप्ता की हालत ऐसी हो गयी थी कि वे डिप्रेशन में चले गये थे और डाक्टर उनका लंबे समय तक इलाज करते रहे। वे कहते हैं मुझे तो फंसा दिया गया। दूसरा कोई होता तो आत्महत्या कर लेता ।।50 लाख रुपये टूटे हैं मेरे दीवानापन बनाकर।
अंबे फिल्म्स के बैनर तले बनी भोजपुुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव और काजल राघानी की फिल्म दिवानापन के प्रोड्युसर संजय गुप्ता साफ कहते हैं मुझे पता रहता तो कभी ये फिल्म नहीं बनाता। संजय गुप्ता ने खुद सामने से फोन कर मुझे अपना दर्द बताया। उन्होने बताया कि दिवानापन बनाने से पहले मुझे बताया गया था कि ये फिल्म एक करोड़ दस लाख रुपये में बनेगी और एक करोड़ तीस लाख की रिकवरी होगी। संजय गुप्ता को बताया गया कि बीस लाख रुपये का फायदा होगा। संजय गुप्ता का कहना है कि इस फिल्म के को प्रोड्युुसर अमित श्रीवास्तव ने मुझसे कहा था कि शुरु में सिर्फ अस्सी लाख रुपये लगेंगे। और बाद में पैसा आने लगेगा। खजुराहो में शूट हुयी इस फिल्म की जो रिकवरी हुयी वह देख संजय गुप्ता आज सरपर हाथ रख कर बैठे हैं। डेढ़ करोड़ में बनी खेशारीलाल यादव की यह फिल्म बिहार में ४५ लाख एमजी पर गयी थी। जबकि उन्हें बताया गया था कि बिहार झारखंड से खेशारी की फ़िल्म से 60 लाख रुपये आएंगे।


इसी तरह इस फिल्म का आडियो विडियो सेटेलाईट २८ लाख में बिका था। इसी तरह यूपी ७ लाख, मुंबई १५ लाख में बिकी थी। जबकि अभी पंजाब नेपाल बिकना बाकी है। संजय गुप्ता कहते हैं मुझे पहले अमित श्रीवास्तव ने बजट बताया तो मै इस फिल्म में ३० लाख रुपये लगाने को तैयार हुआ मगर बाद में मुझे कहा गया कि आप ५० लाख लगाईये। बाकी पैसा अमित को लगाना था। ज्वाईंट खाता खोेला गया। संजय गुप्ता कहते हैं। दिवानापन मैं और अमित मिलकर बना रहे थे मगर अमित ने अपना पैसा खाते में डाला ही नहीं और इस फिल्म के लिये बिना मेरी सहमति के ब्याज पर पैसा ले लिया और मुझे पता ही नहीं था । जिसके बाद मुझे २२.५० लाख रुपये और पांच लाख रुपये ब्याज अपने पास से भरना पड़ा। वे कहते हैं मुझे शुटिंग से तीन दिन पहले तक नहीं पता था कि मेरी फिल्म की शुटिंग कहां होनी है। और बिना बताये होटल बुक किया गया। इस फिल्म के लिये खेशारीलाल यादव को ३५ लाख रुपये दिये गये थे । उसके अलावा उनको स्टाफ का अलग से दिया गया था। साथ इस भोजपुरी सुपरस्टार को गाड़ी जो वो लेकर गये थे उसके लिये उनको प्रतिदिन २५०० रुपये अलग से दिये जारहे थे। संजय गुप्ता कहते हैं उनसे कहा गया था कि शुटिंग के लिये हेलीकाप्टर मंगाईये जिसमें से हिरोईन उतरेगी। मगर मैने मना कर दिया। उधर इस मामले में हमने इस फिल्म के को प्रोड्युसर अमित श्रीवास्तव से उनका पक्ष समझा तो उन्होने कहा कि संजय गुप्ता जी यह बतायें कि एक करोड़ ५४ लाख रुपये जो वे बताते हैं कहां कहां खर्च हुआ है। सारे पैसे उनके खाते से गये हैं। सारे डील उन्होने किया है। उन्होने २७ लाख रुपये में आडियो विडियो बेच दिया जबकि कुछ दिन बाद ही आडियो विडियो ४० लाख रुपये में गया। इस फिल्म को फेस्टीवल पर मुंबई में लगाना था मगर उसके पहले फिल्म लग गयी। फिल्म को बेचते समय एक बार भी बातचीत नहीं किया। मेरा खुद का पैसा इसमें डूब गया। मैं संजय गुप्ता और अमित श्रीवास्तव दोनो को यही सलाह दुंगा कि आपस में मिलबैठकर गिला शिकवा दुर कर लें। फिलहाल मैं तो यही कहुंगा कि भोजपुरी सुपरस्टारों को लेकर कोई भी फिल्म बनाये किसी भी झांसे में ना फंसे और यह मानकर चले कि उसको ३० से ४० लाख रुपये का नुकसान होना तय है। आपको कोई भी लाख समझाये कि टेबल पर प्राफिट है भूल जाईये और जो बोल रहा है वह झुठ बोल रहा है। पिछले तीन साल में एक भी प्रोड्युसर ऐसा नहीं है जिसने भोजपुरी सुपरस्टारों को लेकर फिल्म बनाया और फायदे मेंं रहा हो।

न्यूज़ पब्लिशर : शशिकांत सिंह। 

Tuesday, 20 March 2018

भोजपुरी सिनेमा की ये सुपरस्टार पंजाबी फिल्मों में कर रही हैं डेब्यू


 भोजपुरी सिनेमा की क्‍वीन रानी चटर्जी अब भोजपुरी के बाद पंजाबी फिल्‍म में भी नजर आने वाली हैं. इसके लिए उन्‍हें निर्देशक बलकार सिंह बाली की फिल्‍म ‘आसरा’ के लिए लुक टेस्‍ट देना पड़ा, जिसके बाद फिल्‍म में उनका सलेक्‍शन हुआ. इस बारे में रानी ने कहा कि अच्‍छे किरदार के लिए वे बार-बार लुक टेस्‍ट देना पसंद करेंगी. इसमें उन्‍हें कोई समस्‍या नहीं है. बता दें कि बलकार सिंह बाली इससे पहले भोजपुरी फिल्‍मों में निर्देशन कर चुके हैं और अब वे पंजाबी फिल्‍म ‘आसरा’ के जरिए रानी चटर्जी को पंजाबी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में इंट्रोड्यूस कर रहे हैं. बाली की मानें तो पंजाबी फिल्म में यह उनका पहला प्रयोग है, जो दर्शकों को पसंद आएगा.

फिल्म के निर्माता राजकुमार हैं, जिन्होंने पहले कॉटेज 'नंबर 1303' बनाई थी. उनका कहना है कि फिल्म के जरिए पंजाब के कई अहम मुद्दों को दर्शकों के समक्ष लाने की कोशिश की जा रही है. बता दें कि यह रानी चटर्जी की पंजाबी में डेब्‍यू फिल्‍म है, जिसमें वे गुग्‍गू गिल के साथ नजर आएंगी. इसमें टीनू वर्मा भी हैं. वहीं, फिल्म की यूनिट से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यूनिट ने दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. वहीं, रानी के अनुसार, पहले उन्‍हें पंजाबी भाषा को लेकर डर लगता था, इसलिए उन्‍होंने इसको लेकर काफी वर्कआउट भी किया. मगर दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद सारा डर दूर हो गया और जब सेट पर पहुंचीं तो लगा, मानो अपनी मातृभाषा की फिल्म कर रही हैं.

गौरतलब है कि रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री की भी पहली अदाकारा होंगी, जो पंजाबी सिनेमा में भी नजर आएंगी. रानी इसको लेकर खुश हैं और एक्‍साइटेड भी हैं. रानी इन दिनों अपना एक यूट्यूब चैनल भी चला रही हैं, जो काफी हिट हो रहा है.

Friday, 16 March 2018

कृष्णा कुमार की दगाबाज का फस्ट पोस्टर हुआ जारी




  कृष्णा कुमार की फिल्म  दगाबाज का फस्ट पोस्टर हुआ जारी

भोजपुरी सिनेमा में अपने दमदार अभिनय के लिये जाने जाने वाले कृष्णा कुमार की नयी फिल्म दगाबाज का पहला पोस्टर यहां जारी किया गया। इस पोस्टर में कृष्णा कुमार का एक्शन लुक नजर आरहा है। इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर जारी करते हुये कृष्णा कुमार ने लिखा है। दोस्तों एज ए लीड हीरो फिर आपके सामने हाजिर हूं। कैसा लगा पोस्टर । कृष्णा कुमार का दावा है कि उनकी यह फिल्म दगाबाज एक साफ सुथरी पारिवारिक फिल्म है। इस पोस्ट में उन्होने लोगों उनका सुझाव मांगा है ताकि वे और अच्छा काम कर सकें। कृष्णा ने इस फिल्म के निमार्ता सुशीला अतुल पांडे और निर्देशक, कहानीकार और कैमरामैन प्रदीप शर्मा को भी धन्यवाद दिया और कहा कि आपकी मेहनत ने इस फिल्म में चार चांद लगा दिया। उन्होने अपनी इस फिल्म के लिये अशोक श्यामल का भी आभार माना है साथ ही पूरी टीम को भी कृष्णा कुमार ने धन्यवाद दिया है।
इस फिल्म में कृष्णा कुमार की नायिका हैं प्रज्ञा तिवारी और प्रिया। साथ में हैं मनोज आर पांडे, संजय पांडे, सी.पी. भट्ट, बालेश्वर सिंह और प्रेम दूबे। शिवांग फिल्म इंटरटेनमेंट की इस फिल्म के कला निर्देशक हैं डी.एन. मौर्या। भोजपुरी फिल्म बेताब के जरिये दर्शको में गजब की बेताबी लाने वाले कृष्णा कुमार को इस फिल्म से यंग्री यंगमैन की उपाधि मिली थी। हीरो नंबर वन से उन्हे खुब चर्चा मिली थी और वे इस फिल्म से एज ए हीरो स्टेबलिस हो गये । कृष्णा कुमार की इस फिल्म चालबाज दगाबाज की शुटिंग उत्तर प्रदेश के अलावा नेपाल में भी की गयी है। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। जिसको लेकर कृष्णा कुमार काफी उत्साहित हैं। वे कहते हैं कमाल की फिल्म है जो दर्शकों को जरुर पसंद आयेगी।
न्यूज़ : शशिकांत सिंह।







Tuesday, 13 March 2018

रोमांटिक भोजपुरी अलबम लेकर आ रही है रानी चटर्जी जिसमें वो अपने हिरो सौरभ को "I LOVE YOU" बोलते फिर रही है।



              रोमांटिक भोजपुरी अलबम लेकर आ रही है रानी चटर्जी 


रानी चटर्जी को हुआ प्यार बोली  "I LOVE YOU" से उनके हजारो दीवानो का दिल टूट गया.
हम आप को बता दे की रानी के दीवानो को घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योकि रानी ने रियल लाइफ में किसी को  "I LOVE YOU"  नहीं बोला है बल्की रील लाइफ में बोला है। बहुत जल्द रानी एक रोमांटिक भोजपुरी अलबम लेकर आ रही है जिसमें वो अपने हिरो सौरभ को "I LOVE YOU" बोलते फिर रही है।  रानी का कहना है की यह गाना उनके दिल के बहुत करीब है। और सौरभ के साथ उनकी जोड़ी बहुत प्यारी लग रही है.
 आर सी एंटरटेनमेंट बैनर तले बन रही  भोजपुरी एल्बम "I LOVE YOU"  के  निर्माता: गुलज़ार शेख तथा निर्देशक: राम यादव  है . जिसे संगीत दिया  है मधुकर आनंद ने गीतकार संतोष इस  गाने को अपनी जादुई स्वर से सजाया है कल्पना पटोवारी ने छायांकन के काम को बखूबी अंजाम दिया है दौलत ने पब्लिसिटी डिजाइन विनोद कनोजिया का है मुख्य भूमिका में : रानी चटर्जी व् सौरभ राय है

Friday, 9 March 2018

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ की फिल्म सौगंध को उप में मिला भरी झटका।


उत्तर प्रदेश और बिहार से एक चौकाने वाली खबर आरही है। भोजपुरी सुपरस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ की फिल्म सौगंध हर जगह इतनी बुरी तरह औंधे मूंह गिरी है कि उत्तर प्रदेश में यह फिल्म किसी भी सेंटर में दुसरे सप्ताह में प्रवेश नहीं कर रही है और सिर्फ एक सप्ताह में यह फिल्म पुरे उत्तर प्रदेश से वाश आउट हो गयी है। हाल के दिनों की निरहुआ की सौगंध से पहले निरहुआ सटल रहे का सबसे खराब प्रदर्शन माना जाता था। वह फिल्म भी उत्तर प्रदेश में दुसरे सप्ताह में प्रवेश कर गयी थी। कमोबेश सौगंध की यही स्थिती बिहार में भी है। वहां भी 6५ प्रतिशत सिनेमाघरों से निरहुआ की यह फिल्म उतर गयी है और सिर्फ 35 प्रतिशत सिनेमाघरो में यह फिल्म दुसरे सप्ताह में प्रवेश कर रही है।

 साउथ बिहार के डिस्ट्रिब्यूटर अशोक सिंह ने निराश होकर बताया कि सिर्फ आरा और गया को छोड़ दिया जाए तो लगभग साउथ बिहार मे सभी सेंटरो से सौगन्ध उतर गई है।सौगंध के उत्तर प्रदेश के डिस्ट्रीव्युटर सुनील भाटिया जी ने भी खुद कंर्फम किया है कि सौगंध पुरे उत्तर प्रदेश में कहीं भी दुसरे सप्ताह में नहीं लग रही है। बिहार में डाक्टर सुनील की अपने समय की सुपरहीट फिल्म दामिनी १० सेंटरो में आज लग रही है। इसी तरह उत्तर प्रदेश में भोजपुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव की फिल्म दीवानापन २७ सेंटरो में चलेगी। दीवानापन के डिस्ट्रीब्युटर मयुरी पायल इंटरटेनमेंट ने खुद इस खबर की पुष्टी की है कि दीवानापन १२ सेंटरों में दुसरे सप्ताह में प्रवेश कर रही है जबकि १५ नये सेंटरों में यह फिल्म लग रही है। आपको बतादें कि दिवानापन बिहार में सफल नहीं हुयी थी। इसी तरह वाराणसी के आनंद मंदिर में इस बार कोई भोजपुरी फिल्म नहीं लग रही है बल्की उसमें कांतिशाह की फिल्म ओके रिलीज हो रही है। निरहुआ की फिल्म सौगंध की ये हालत देखकर पुरी भोजपुरी इंडस्ट्रीज सन्न है । किसी को उम्मीद नहीं थी कि जिस निरहुआ की फिल्में कई कई सप्ताह तक हाउसफुल रहती थीं उस निरहुआ की फ़िल्म एक सप्ताह में वाशआउट भी हो सकती हैं।

न्यूज़ पब्लिश्ड फ्रॉम शशिकांत सिंह। 

Friday, 9 February 2018

मेडिकल कैंप फॉर HIV & एड्स


                                         

                       ग्राउंड को सर्वे करते हुऐ   "आर के एचआईवी एड्स &रिसर्च केयर सेंटर" टीम।

"आर के एचआईवी एड्स &रिसर्च केयर सेंटर" और 'भारतीय जनता पार्टी' उत्तर मुम्बई, व 'जे.पी.एस हाई स्कुल' के देख रेख में विश्व का सबसे बड़ा मेडिकल कैम्प मालवणी मलाड मुम्बई में होने जा रहा है इसके उपलक्ष्य में आज दिनांक 8 फरवरी 2018 को ग्राउण्ड को समीक्षा के द्वारण 'प्रेसवार्ता रखा गया है, जिसमे संस्था के चेयरमेन डॉ धर्मेन्द्र कुमार, समाजसेवी नेवडा पुटमैन, एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ११फरवरी, २०१८ को मुंबई सीपीडब्ल्यूडी ग्राउंड (फायर ब्रिगेड के सामने) मालवणी गेट नं.१ मलाड वेस्ट में आयोजित दुनिया का सबसे बड़ा चिकित्सा शिविर "स्वस्थ जिंदगी" का करेंगे उद्घाटन । 



विश्व का सबसे बड़ा चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर ११ फरवरी २०१८ को मुम्बई में आयोजित किया गया है और संगठित प्राउड ऑफ होल्डर ऑफ गिन्नी बुक होल्डर एवं एशिया बुक रिकॉड आर के एचआईवी एड्स &रिसर्च केयर सेंटर द्वारा और कई व्यवसायों और मुंबई के व्यापारि आगे आए हैं। शिविर का समर्थन करने के लिए न सिर्फ वित्तीय, बल्कि रसद, मानव संसाधन और सांख्यिकीय तरीके से करेंगे , भारत सरकार एवं महाराष्ट्र के कई राज्य मंत्री और बॉलीवुड के कई सितारे भी मौजूद रहेंगे।


आयोजकों के मुताबिक आर के एचआईवी एड्स केंद्र, 10,000 से अधिक चिकित्सा पेशेवरों सहित 2000 डॉक्टर और 300 फार्मा कंपनियों होंगी। इस आयोजन में करीब १ लाख से ज़्यादा व्यक्तियों के आने की संभावना है, जो इस शिविर से लाभान्वित होंगे . 

यह एक ऐतिहासिक दिन होगा- चिकित्सा जांच शिविर स्थानीय संगठनों की मदद से मुंबई स्थित में गैर सरकारी संगठन आर के एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर की ओर से आयोजित की जा रही है और लगभग 2 लाख लोग नि: शुल्क जांच और उपचार करा सकेंगे। इस कैम्प में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, भी दिया जायेगा जबकि प्रचार प्रसार पब्लिश मीडिया की टीम कर रही है।

                                                         न्यूज़ पब्लिश्ड by पब्लिश मीडिया।