मैं बार बार कह रहा हूं कि आप किसी भी भोजपुरी सुपरस्टार को लेकर फिल्म बनायेंगे आपको तीस से ४० लाख रुपये का नुकसान होना तय है। मगर नये निर्माताओं को झांसा देकर यह कहते हुये फंसा दिया जारहा है कि आप फंला सुपरस्टार को लिजिये आपको टेबल पर प्राफिट है। नये प्रोड्युसर भी यह सोचकर फिल्म बनाने लगते हैं कि चलो प्राफिट नहीं मूल पूंजी भी निकल जाये तो बहुत है। भोजपुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव को लेकर बनी फिल्म दिवानापन के प्रोड्युसर संजय गुप्ता को भी इसी तरह का झांसा दिया गया कि आप खेशारीलाल यादव को लेकर फिल्म बनाईये। फ़िल्म एक करोड़ दस लाख में बनेगी और टेबल पर एक करोड़ तीस लाख की रिकवरी होगी। मगर हुआ उल्टा। यह फिल्म बनी डेढ़ करोड़ में और संजय गुप्ता का लगभग पचास लाख का नुकसान हुआ है। इतना बड़ा झटका खाकर संजय गुप्ता की हालत ऐसी हो गयी थी कि वे डिप्रेशन में चले गये थे और डाक्टर उनका लंबे समय तक इलाज करते रहे। वे कहते हैं मुझे तो फंसा दिया गया। दूसरा कोई होता तो आत्महत्या कर लेता ।।50 लाख रुपये टूटे हैं मेरे दीवानापन बनाकर।
अंबे फिल्म्स के बैनर तले बनी भोजपुुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव और काजल राघानी की फिल्म दिवानापन के प्रोड्युसर संजय गुप्ता साफ कहते हैं मुझे पता रहता तो कभी ये फिल्म नहीं बनाता। संजय गुप्ता ने खुद सामने से फोन कर मुझे अपना दर्द बताया। उन्होने बताया कि दिवानापन बनाने से पहले मुझे बताया गया था कि ये फिल्म एक करोड़ दस लाख रुपये में बनेगी और एक करोड़ तीस लाख की रिकवरी होगी। संजय गुप्ता को बताया गया कि बीस लाख रुपये का फायदा होगा। संजय गुप्ता का कहना है कि इस फिल्म के को प्रोड्युुसर अमित श्रीवास्तव ने मुझसे कहा था कि शुरु में सिर्फ अस्सी लाख रुपये लगेंगे। और बाद में पैसा आने लगेगा। खजुराहो में शूट हुयी इस फिल्म की जो रिकवरी हुयी वह देख संजय गुप्ता आज सरपर हाथ रख कर बैठे हैं। डेढ़ करोड़ में बनी खेशारीलाल यादव की यह फिल्म बिहार में ४५ लाख एमजी पर गयी थी। जबकि उन्हें बताया गया था कि बिहार झारखंड से खेशारी की फ़िल्म से 60 लाख रुपये आएंगे।
इसी तरह इस फिल्म का आडियो विडियो सेटेलाईट २८ लाख में बिका था। इसी तरह यूपी ७ लाख, मुंबई १५ लाख में बिकी थी। जबकि अभी पंजाब नेपाल बिकना बाकी है। संजय गुप्ता कहते हैं मुझे पहले अमित श्रीवास्तव ने बजट बताया तो मै इस फिल्म में ३० लाख रुपये लगाने को तैयार हुआ मगर बाद में मुझे कहा गया कि आप ५० लाख लगाईये। बाकी पैसा अमित को लगाना था। ज्वाईंट खाता खोेला गया। संजय गुप्ता कहते हैं। दिवानापन मैं और अमित मिलकर बना रहे थे मगर अमित ने अपना पैसा खाते में डाला ही नहीं और इस फिल्म के लिये बिना मेरी सहमति के ब्याज पर पैसा ले लिया और मुझे पता ही नहीं था । जिसके बाद मुझे २२.५० लाख रुपये और पांच लाख रुपये ब्याज अपने पास से भरना पड़ा। वे कहते हैं मुझे शुटिंग से तीन दिन पहले तक नहीं पता था कि मेरी फिल्म की शुटिंग कहां होनी है। और बिना बताये होटल बुक किया गया। इस फिल्म के लिये खेशारीलाल यादव को ३५ लाख रुपये दिये गये थे । उसके अलावा उनको स्टाफ का अलग से दिया गया था। साथ इस भोजपुरी सुपरस्टार को गाड़ी जो वो लेकर गये थे उसके लिये उनको प्रतिदिन २५०० रुपये अलग से दिये जारहे थे। संजय गुप्ता कहते हैं उनसे कहा गया था कि शुटिंग के लिये हेलीकाप्टर मंगाईये जिसमें से हिरोईन उतरेगी। मगर मैने मना कर दिया। उधर इस मामले में हमने इस फिल्म के को प्रोड्युसर अमित श्रीवास्तव से उनका पक्ष समझा तो उन्होने कहा कि संजय गुप्ता जी यह बतायें कि एक करोड़ ५४ लाख रुपये जो वे बताते हैं कहां कहां खर्च हुआ है। सारे पैसे उनके खाते से गये हैं। सारे डील उन्होने किया है। उन्होने २७ लाख रुपये में आडियो विडियो बेच दिया जबकि कुछ दिन बाद ही आडियो विडियो ४० लाख रुपये में गया। इस फिल्म को फेस्टीवल पर मुंबई में लगाना था मगर उसके पहले फिल्म लग गयी। फिल्म को बेचते समय एक बार भी बातचीत नहीं किया। मेरा खुद का पैसा इसमें डूब गया। मैं संजय गुप्ता और अमित श्रीवास्तव दोनो को यही सलाह दुंगा कि आपस में मिलबैठकर गिला शिकवा दुर कर लें। फिलहाल मैं तो यही कहुंगा कि भोजपुरी सुपरस्टारों को लेकर कोई भी फिल्म बनाये किसी भी झांसे में ना फंसे और यह मानकर चले कि उसको ३० से ४० लाख रुपये का नुकसान होना तय है। आपको कोई भी लाख समझाये कि टेबल पर प्राफिट है भूल जाईये और जो बोल रहा है वह झुठ बोल रहा है। पिछले तीन साल में एक भी प्रोड्युसर ऐसा नहीं है जिसने भोजपुरी सुपरस्टारों को लेकर फिल्म बनाया और फायदे मेंं रहा हो।
न्यूज़ पब्लिशर : शशिकांत सिंह।

No comments:
Post a Comment